UP Bhu Naksha Portal- उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन

Up Bhu Naksha- उत्तर प्रदेश भू-नक्शा एक ऑनलाइन सुविधा है, जिससे UP राज्य के नागरिक अपनी जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते हैं और उससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस Up Bhu Naksha Portal की मदद से आप अपनी भूमि की सही लोकेशन, उसकी सीमाएं और कुल क्षेत्रफल जैसी जानकारियाँ घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं।

नागरिकों को भूमि मानचित्र ऑनलाइन देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने की सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने Bhu Naksha UP और Bhulekh Up Portal शुरू किए हैं। इन पोर्टलों पर भूमि/भूखंड के नक्शे के साथ-साथ भूस्वामी का विवरण, खसरा नंबर, खतौनी और भूमि उपयोग की जानकारी भी उपलब्ध होती है, जिसे कोई भी नागरिक आसानी से देख सकता है।

Bhu Naksha Uttar Pradesh क्या है?

UP Bhu Naksha एक डिजिटल या कागजी मानचित्र होता है, जो किसी भूमि की भौगोलिक स्थिति, उसकी सीमाओं और उससे संबंधित महत्वपूर्ण विवरणों को दिखाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित Bhu Naksha UP पोर्टल (https://upbhunaksha.gov.in/) नागरिकों को घर बैठे अपनी जमीन का नक्शा देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने की सुविधा देता है। यह ऑनलाइन सेवा पारदर्शिता बढ़ाने, समय बचाने और जमीन से जुड़े विवादों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उत्तर प्रदेश में Bhu Naksha देखने की प्रक्रिया देखें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप Up Bhu Naksha आसानी से देख सकते हैं:

Step 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं :- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में upbhunaksha.gov.in वेबसाइट खोलें।

Step 2. जिला, तहसील और गांव का चयन करें :- वेबसाइट खुलने पर दिए गए ड्रॉपडाउन मेनू से अपना जिला, तहसील और गांव चुनें।
इन विवरणों का चयन करते ही आपके क्षेत्र का नक्शा स्क्रीन पर लोड हो जाएगा।

Up Bhu Naksha

Step 3. प्लॉट या खसरा नंबर चुनें : – लोड हुए नक्शे पर अपनी जमीन का प्लॉट नंबर या खसरा नंबर खोजें। अगर आपके पास खसरा नंबर उपलब्ध है, तो उसे दर्ज करके आप सीधे अपनी जमीन का नक्शा देख सकते हैं। चयन करने पर संबंधित प्लॉट नक्शे में हाइलाइट हो जाएगा।

Step 4. जमीन से जुड़े विवरण देखें :- प्लॉट चुनने के बाद दाईं ओर या नीचे की ओर खसरा नंबर, क्षेत्रफल, भूमि का प्रकार और स्वामी संबंधी विवरण दिखाई देंगे।

Step 5. नक्शा डाउनलोड या प्रिंट करें :- नक्शे को PDF में डाउनलोड करने के लिए Map Report विकल्प पर क्लिक करें।
आप चाहें तो नक्शे को प्रिंट भी कर सकते हैं।
नक्शे को इमेज के रूप में सेव करने के लिए उस पर राइट-क्लिक करके ‘Save Image’ चुनें।

नोट: ऑनलाइन डाउनलोड किया गया भू-नक्शा केवल सूचनात्मक उपयोग के लिए मान्य होता है। कानूनी उपयोग के लिए आपको राजस्व विभाग से सत्यापित कॉपी प्राप्त करनी होगी।

जिलों के नाम जिनका Bhu Naksha Online उपलब्ध है

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi  (कौशाम्बी)
Ayodhya  (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh   (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Maharajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri  (मैनपुरी)
Barananki (बाराबंकी)Mathura  (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau  (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar  (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Bhunaksha Siddharth Nagar
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)

Up Bhu Naksha Portal के लाभ क्या हैं?

Up Bhu Naksha Portal के माध्यम से भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण होने से धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और भूमि लेनदेन से जुड़ी अनियमितताओं में काफी कमी आई है। अब नागरिक भू-नक्शा की मदद से आसानी से भूमि अभिलेखों तक पहुँच सकते हैं।

भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण ने राज्य में कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाया है और भूमि विवादों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब आप घर बैठे अपने भूखंड या पार्सल का ऑनलाइन नक्शा देख सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में जमीन के प्रकार

उत्तर प्रदेश भू-नक्शा पोर्टल उपयोगकर्ताओं को भूमि रिकॉर्ड को विस्तृत रूप में देखने की सुविधा प्रदान करता है। जब आप यूपी भू-नक्शा पोर्टल पर नक्शे देखते हैं, तो आपको भूमि से संबंधित निम्नलिखित प्रकार के विकल्प दिखाई देते हैं—

  • बंजर
  • तालाब
  • कुंआ
  • खाद के गड्ढे
  • खलिहान
  • आरओ
  • परती
  • आबादी
  • चकरोड
  • रेखा_रास्ता
  • STV04_POINT_2_प्वाइंट
  • STV02_JUNCTION_4

यदि भू-नक्शा में कोई त्रुटि दिखाई दे तो क्या करें?

यदि आपके भू-नक्शा में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो आप निम्नलिखित कदम उठा सकते हैं:

  • अपने क्षेत्र के पटवारी या तहसील कार्यालय से संपर्क करें।
  • राजस्व परिषद की हेल्पलाइन 0522-2217145 पर कॉल करें।
  • bhulekh-up@gov.in पर ईमेल भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करें।

Leave a Comment